मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने इस हादसे पर दुख जताया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। हादसे में घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सागर (Sagar) जिले के रहली क्षेत्र के शाहपुर इलाके में सावन का महीना होने के कारण बच्चे हरदौल मंदिर के पास कच्ची मिट्टी पर शिवलिंग बनाने के लिए एकत्रित्र हुए थे। उसी समय एक मकान की दीवार गिर गई।
दीवार के मलबे की चपेट में बड़ी संख्या में बच्चे आ गए। नौ बच्चों की मौत हो गई है। अन्य घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही रहली क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
वही घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
-
निशा को उपहार एवं आशीर्वाद देकर संघर्ष सेवा समिति ने बहन की तरह किया विदा
विनोद कुशवाहझाँसी। संघर्ष सेवा समिति अब तक कई कन्याओं के विवाह आयोजित कर चुकी है और सैकड़ों कन्याओं के विवाह… Read
-
नेहा और अनूप के जन्मदिन पर तिलक व माल्यार्पण कर दी गई शुभकामनायें
झाँसी। संघर्ष सेवा समिति अपने सदस्य व सहयोगियों के साथ परिवारिक सम्बंधों को प्रगाढ़ करने हेतु सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ… Read
-
सूर्य मंदिर उनाव बालाजी में अज्ञात चोरों ने की चोरी
मंदिर से चांदी का मुकुट व लाखों की नकदी चोरीरू पुलिस जांच में जुटी मोहम्मद अरमान, उनाब बालाजी दतिया दतिया।… Read
-
विश्व उर्दू दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों के 30 व्यक्तित्वों को किया गया सम्मानित
झाँसी। विश्व उर्दू दिवस (World Urdu Day) एवं उर्दू समाचार पत्र दैनिक इंकिशाफ के स्थापना दिवस पर उर्दू भाषा और… Read
सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज सागर जिले के शाहपुर में भारी बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। जिला प्रशासन को घायल बच्चों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सरकार मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। ओम शांति…