Datia Breaking। अहिल्या यादव हत्याकांड में नामजद आरोपी की खेत में मिली लाश

7684

दतिया। अहिल्या यादव हत्याकांड में नामजद आरोपी की गांव के पास में ही मिली सड़ी गली लाश। अहिल्या यादव हत्याकांड के नामजद आरोपी अशोक पुत्र रघुवीर यादव की उसी के खेत में पड़ी मिली लाश। मृतक अशोक की लाश सड़ी गली हालत में मिली। कीड़े, चींटियां तक लग चुकीं।

जानकारी मिलने पर एसडीओपी विनायक शुक्ला और जिगना पुलिस मौके पर पहुंचे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा अशोक यादव की मौत के कारणों का खुलासा।

क्या था मामला

विगत दिनों दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वनवास ग्राम में दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद शराब पीने को लेकर हुआ था। वही शनिवार रात को दो पक्षों मे मारपीट हुई थी। विवाद के दौरान गोली चलाई गई थी और गोली लगने से अहिल्या यादव महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा एक लड़की भी घायल हुई थी। जिसके बाद आरोपी भाग निकले थे। वही पुलिस सरपंच पति व अन्य 13 लोगो पर मामला दर्ज किया गया था आज मंगलवार को नामजद आरोपी अशोक यादव की उसी के खेत में आज लाश मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here